फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The brave constable saved the life of a young man who jumped into the canal

जांबाज आरक्षी ने नहर में कूदे युवक की बचाई जान

Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The brave constable saved the life of a young man who jumped into the canal
चेतियामुरार स्थित नहर में कुदे युवक की आरक्षी ने बचाई जान - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। गिलौला थाने में तैनात आरक्षी शैलेंद्र कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बुधवार को नहर में छलांग लगा दी। जिसमें डूब रहे एक व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। उसकी इस बहादुरी के लिए एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशंसा की।
विज्ञापन

गिलौला थाने में तैनात आरक्षी शैलेंद्र कुमार बुधवार को अपने हल्का क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि चेतिया मुरार चौराहे के पास स्थित नहर में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है। सूचना के बाद आरक्षी शैलेंद्र कुमार ने बिना समय गवाएं मौके पर पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने नहर में डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। यह नजारा देख मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

व्यक्ति को सुरक्षित देखकर सभी लोगों ने आरक्षी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की खूब प्रशंसा की। नहर से निकाले गए व्यक्ति की पहचान ग्राम लखना निवासी जनार्दन वर्मा (30) पुत्र लल्लू वर्मा के रूप मे हुई है। आरक्षी शैलेंद्र कुमार के इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी बीसी दुबे व सीओ इकौना एमपी शर्मा सहित थानाध्यक्ष ने उसके इस कार्य की प्रशंसा की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed