{"_id":"5d2cc42b8ebc3e6d1e2bd252","slug":"the-body-of-the-man-trapped-in-a-canal-found-on-the-second-day-srawasti-news-lko4709106130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन मिला नहर में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन मिला नहर में डूबे युवक का शव
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। नानकार निवासी एक युवक रविवार को सरयू मुख्य नहर में नहाते समय डूब गया था। उसका शव दूसरे दिन सोमवार को तुरहनी बलरामपुर गांव के निकट नहर में उतराता मिला। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र सोनवा के ग्राम असनी के मजरा नानकार निवासी घसीटे (24) पुत्र झब्बर रविवार को तुलसीपुर गांव के निकट सरयू मुख्य नहर में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद वह नहर में नहाने के लिए उतर गया था। पानी की थाह न लगा पाने के कारण वह डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश स्थानीय गोताखोरों से करा रही थी।
देर रात तक कुछ पता नहीं चला। परिवारीजनों ने सोमवार सुबह फिर से तलाश शुरू कर किया। परिवारीजनों को घसीटे का शव थाना क्षेत्र के ही ग्राम तुरहनी बलराम गांव स्थित नहर में उतराता दिखाई पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों नो सोमवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनवा राजकुमार पांडे ने बताया कि परिवारीजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिए जाने के कारण अंतिम संस्कार के लिए शव उनको सौंप दिया गया।