फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The body of a villager was found hanging from the ceiling hook

Shravasti News: छत के कुंडे से लटका मिला ग्रामीण का शव

Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The body of a villager was found hanging from the ceiling hook
सोनवा के दिकौली गांव में अधेड़ की मौत के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिकौली गांव निवासी ग्रामीण का शव शनिवार को संदिग्ध हालात में उसी के बरामदे की छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा के ग्राम दिकौली गांव निवासी इस्लाम (50) पुत्र बांके की पत्नी राजिया गिलौला के सिसवारा गांव अपने मायके गई थी। शुक्रवार रात इस्लाम खाना खाकर अकेले बरामदे में सोने गया था। वहीं उसका पुत्र सलमान (25) अपनी पत्नी व बच्चे के साथ घर की छत पर सोया था। शनिवार सुबह जब सलमान छत से नीचे आया तो देखा कि उसके पिता इस्लाम का शव बरामदे में छत के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहा है। इसकी सूचना सलमान ने सोनवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed