फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The ASP took the salute at the parade.

Shravasti News: एएसपी ने परेड की सलामी ली

Tue, 29 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 29 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The ASP took the salute at the parade.
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ कराई। इसके बाद अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर क्वार्टर गार्द और शस्त्रागार का जायजा लिया। शस्त्रों की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों की जांच भी की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता बनाए रखने के साथ नागरिकों की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed