फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The accused will be tightened in mission power

मिशन शक्ति अभियान में आरोपियों पर भी कसेगा शिकंजा

Sun, 01 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The accused will be tightened in mission power
श्रावस्ती। मिशन शक्ति के तहत अब न्यायालयों में लंबित मामलों की पैरवी तेज हो गई है। इसके लिए अभियोजन विभाग के साथ ही पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों की जांच व पैरवी तेज कर रही है। इस अभियान के तहत जिले में जांच के लिए बचे 15 मामलों में जल्द ही चार्जशीट लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सुनवाई व उसकी जांच में तेजी लाई जा रही है। इसी अभियान के तहत न्यायालय में महिलाओं से संबंधित अपराधों के विचाराधीन मामलों पर भी सुनवाई प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अभियोजन पक्ष मामलों में तेजी ला रहा है। ताकि जिले में लंबित 428 मामलों की सुनवाई प्रक्रिया पूरी हो सके। इसी प्रकार पुलिस भी महिला अपराध से संबंधित मामलों की विवेचना में तेजी ला रहा है। इसके लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने समीक्षा बैठक भी की। जिसमें जिले में जांच के लिए लंबित 15 मामले जिसमें पॉक्सो के चार, बलात्कार के एक व यौन उत्पीड़न के दस मामले बचे हैं। एएसपी ने इन सभी मामलों में तत्काल चार्जशीट लगाने का निर्देश विवेचकों को दिया।
विज्ञापन

बाक्स में -
सितंबर माह तक लंबित महिलाओं के विरुद्ध गंभीर अपराध
बलात्कार 184
पॉक्सो अधिनियम 210
यौन उत्पीड़न 34
कुल 428
बाक्स में -
इन धाराओं में एक भी मामला न्यायालय में विचाराधीन नहीं
लज्जा भंग 00
शील भंग 00
आईटीपीए 00
धारा 294 आईपीसी के तहत कोई भी मामला न्यायालय में विचाराधीन नहीं है।
कोट्स
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से संबंधित अपराधों में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन पक्ष विशेष अभियान चला रहा है। अभियोजन का प्रयास है कि कोई भी आरोपी सजा से बच न पाए। न्यायालय में महिला अपराध से संबंधित विचाराधीन 428 मामलों की निगरानी प्रतिदिन अभियोजन व शासकीय अधिवक्ता द्वारा की जा रही है। जल्द ही कुछ मामलों में फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेंद्र नाथ दीक्षित संयुक्त निदेशक अभियोजन
बाक्स में -
मिशन शक्ति के तहत प्रतिदिन महिला से संबंधित अपराधों की समीक्षा की जा रही है। जिले में मात्र 15 अपराधों की विवेचना लंबित है। जिस पर जल्द ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी।
- अरविंद कुमार मौर्या एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed