फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   tejasvee in high school and Pooja district topper in Inter

हाईस्कूल में तेजस्वी तो इंटर में पूजा जिला टॉपर

Sat, 27 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
tejasvee in high school and Pooja district topper in Inter
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्राओं ने इस बार अपना परचम लहराया। हाईस्कूल में तेजस्वी सिंह तो इंटरमीडिएट में पूजा यादव जिला टॉपर रहीं। हाईस्कूल का रिजल्ट 79.14 व इंटरमीडिएट का 78.56 प्रतिशत रहा। इस रिजल्ट में हाईस्कूल में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.32 प्रतिशत रहा। जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.38 प्रतिशत ही रहा। इंटरमीडिएट में 78.63 प्रतिशत छात्र तो 78.44 प्रतिशत छात्राएं ही उत्तीर्ण हुईं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जिले के लिए प्रथम श्रेणी में रहा। यहां हाईस्कूल में पंजीकृत 9481 के सापेक्ष 8372 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसके सापेक्ष 6626 छात्र हाईस्कूल में उत्तीर्ण हुए। ऐसे ही इंटरमीडिएट में कुल 7262 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 4581 छात्र व 2681 छात्राएं थी। इनमें से 6617 छात्र ही परीक्षा में बैठे। जिसमें से 4117 छात्र व 2500 छात्राएं शामिल हुई। परीक्षा में बैठने वालों में 5198 छात्र पास हुए।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैराकला की छात्रा पूजा यादव नब्बे फीसदी अंक प्राप्त करके जिला टॉपर रहीं। वहीं हाईस्कूल में श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा की छात्रा तेजस्वी सिंह 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनीं। जिला टापटेन सूची में इस बार इंटरमीडिएट में तेरह छात्रों को स्थान मिला। टॉपटेन में स्थान पाने वालों में नरेंद्र कुमार वर्मा व प्रसन्नजीत मिश्रा 83 प्रतिशत अंक पाकर बराबर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवें स्थान पर उपेंद्र विश्वकर्मा, शीतल प्रसाद श्रीवास्तव व सुशील कुमार यादव 82.20 अंक पाकर बराबर स्थान पर रहे। यही स्थिति हाईस्कूल में भी रही। यहां नवें स्थान पर रही आकांक्षा पटेल व संगीता 87.83 अंक पाकर बराबर स्थान पर रहीं। वहीं प्रज्जवल मिश्रा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, नीतू व प्रतिभा 87.67 अंक पाकर एक साथ दसवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed