फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenagers drowned in canal not found

Shravasti News: नहर में डूबे किशोरों का नहीं चला पता

Mon, 27 Mar 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 27 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenagers drowned in canal not found
जमुनहा (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट के खटिकन देवरा में रविवार को नहर में डूबे दोनों किशोरों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। एसएसबी व एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट के सहारे सोमवार को दूसरे दिन भी किशोरों की तलाश करती रही। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा के मजरा खटिकन देवरा निवासी अंकेश उर्फ बाउर (13) व सूरज (14) गांव के ही विशाल, सर्वजीत व सोनू के साथ रविवार को भैंस चराने गए थे। दोपहर में भैंस नहलाने के लिए पांचों सरयू योजक नहर में उतर गए थे। इसी बीच पानी के तेज बहाव के कारण अंकेश व सूरज का पैर फिसल गया और दोनों डूब गए। एसएसबी 62वीं वाहिनी, भिनगा सहित पीएसी के जवान दूसरे दिन भी किशोरों की तलाश करते रहे। इसके बाद भी टीम खाली हाथ है। उनके परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed