{"_id":"68506a1fadac4763ce052144","slug":"teenage-cyclist-dies-after-colliding-with-truck-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112042-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
Tue, 17 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
नब्बार अली की फाइल फोटो।
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर रविवार देर रात ट्रक ने जयचंदपुर कटघरा के मजरा पांडेय पुरवा स्थित गौशाला के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार किशोर को सीएचसी इकौना लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकौना के ग्राम सेमगढ़ा के मजरा बालेपुरवा निवासी नैब्बर अली (16) पुत्र झब्बार अली रविवार को बहराइच के सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत करने गया था। वहां से वह साइकिल से घर लौट रहा था। नैब्बर जैसे ही साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित पांडेय पुरवा स्थित गौशाला के पास बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रहे ओवरलोड ट्रक ने अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गया। घटना में साइकिल सहित किशोर मार्ग पर दूर जा गिरा। घटना में साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने एंबुलेंस से किशोर को सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। किशोर की मौत के बाद उसकी मां, भाई इबरार अली (14), इसरार अली (12) सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।