फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   teacher recruitment

Shravasti News: शिक्षक भर्ती के 17 अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग कराने पहुंचे

Sat, 30 Dec 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 30 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
teacher recruitment
श्रावस्ती। 12,460 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में से 74 अभ्यर्थियों को जिले में नियुक्ति मिलनी थी। इसके लिए शुक्रवार को हुई काउंसिलिंग में केवल 17 अभ्यर्थी ही पहुंचे।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2016 में जिले के लिए 74 शिक्षकों का भी चयन हुआ था। लेकिन प्रक्रिया विवादित होने के कारण मामला न्यायालय में चला गया था। बाद में न्यायालय ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दिया था। इसके लिए शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें 74 के सापेक्ष मात्र 17 अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग के लिए आए।
विज्ञापन

काउंसिलिंग कराने वालों में सामान्य वर्ग में 37 के सापेक्ष चार, अन्य पिछड़ा वर्ग में 20 के सापेक्ष 10, अनुसूचित जाति वर्ग में 16 के सापेक्ष तीन व अनुसूचित जनजाति में एक के सापेक्ष कोई नहीं पहुंचा। शाम पांच बजे तक प्रतीक्षा करने के बाद काउंसिलिंग बंद कर दी गई। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग की सूचना सभी को दे दी गई थी। लेकिन कम अभ्यर्थी आए। काउंसलिंग के लिए केवल एक दिन ही निर्धारित किया गया था। विभाग से आदेश आएगा तो छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed