{"_id":"5fecb4098ebc3e08be4c857c","slug":"teacher-ankit-and-sunita-honored-srawasti-news-lko557389468","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक अंकित व सुनीता हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक अंकित व सुनीता हुई सम्मानित
विज्ञापन
श्रावस्ती। वाराणसी में राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसका समापन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया।
मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी द्वारा राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन वाराणसी में किया गया था। कार्यशाला में जिले से विकास क्षेत्र हरिहरपुररानी के कंपोजिट विद्यालय चहलवा में कार्यरत शिक्षक अंकित श्रीवास्तव एवं विकास क्षेत्र गिलौला के कंपोजिट विद्यालय भिठिया चिचड़ी में कार्यरत शिक्षिका सुनीता यादव ने हिस्सा लिया।
अंकित श्रीवास्तव द्वारा कार्यशाला में श्रावस्ती में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न नवाचारों का प्रदर्शन पीपीटी के माध्यम से किया गया। कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि समाज एवं देश को दिशा देना अध्यापक के हाथ में है। इस दौरान प्रदेश से प्रतिभाग करने आए 200 शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी द्वारा प्रेरक विकास खंड सेवापुरी एवं 04 मॉडल विद्यालयों का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक पिंडरा अवधेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने स्मृति चिन्ह एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रशस्ति पत्र देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने पर खंड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए वाराणसी मॉडल को जिले में लागू कराए जाने की कार्ययोजना पर बल दिया है।