फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   TB patients to be found in 1.32 lakh population

1.32 लाख आबादी में खोजे जाएंगे टीबी रोगी

Fri, 30 Oct 2020 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
TB patients to be found in 1.32 lakh population
श्रावस्ती। देश को वर्ष 2025 तक टीबी से मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए दो नवंबर से राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सघन टीबी रोगी खोज अभियान (एसीएफ) की शुरूआत की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एलएल वर्मा ने बताया कि जिले में दस दिवसीय सघन टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसका 11 नवंबर को समापन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान मार्च में चलाया जाना था, लेकिन इसको लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया था। दस दिवसीय इस अभियान के तहत टीबी (क्षय) के नए रोगियों को खोजकर उनका इलाज किया जाएगा। इस अभियान में कुल 51 टीमें लगाई गईं हैं। यह टीमें जिले की एक लाख बत्तीस हजार की आबादी में टीबी के रोगियों को खोजने का काम करेंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम में तीन सदस्य है। इनमें आशा, एएनम और स्वयं सेवकों को शामिल किया गया है। यह टीमें संभावित मरीजों के सैंपल लेकर जांच को भेजेंगी। जिनमें टीबी की पुष्टि होने के बाद उनका विधिवत उपचार किया जाएगा। जिला अस्पताल में टीबी की जांच की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी टीमों की निगरानी के लिए 16 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। यह अभियान साल में दो बार चलाया जाता है। जिसके तहत 10 प्रतिशत आबादी का लक्ष्य लेकर संभावित टीबी रोगियों को खोजा जाता है। पिछले साल के अभियान में जिले में 70 टीबी रोगी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed