फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   taken away student,s former head secretary,s teacher nephew

छात्रा को भगा ले गया पूर्व प्रमुख सचिव का शिक्षक भतीजा

Sat, 27 Jul 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
taken away student,s former head secretary,s teacher nephew
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में पूर्व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का शिक्षक भतीजा नाबालिग शिष्या को भगा ले गया। इसकी सूचना बालिका के पिता ने कोतवाली भिनगा में शनिवार को दी। पिता का आरोप है कि जिस स्कूल में आरोपी शिक्षक पढ़ाता है उसी में उसकी पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में छात्रा के पिता ने कहा है कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में पूर्व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का भतीजा कमल आर्या शिक्षक है। इसी स्कूल की कक्षा आठ में उसकी बेटी पढ़ने आती है। शिक्षक छात्रा को अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पीड़ित ने कमल आर्या के विरुद्घ मामला दर्ज कर बेटी को खोजने की मांग की है। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर छात्रा को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed