फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take steps to prevent maternal and child mortality

मातृ एवं शिशु मृत्युदर रोकने को उठाएं कदम

Thu, 27 Feb 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Take steps to prevent maternal and child mortality
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अन्य जिलों की तुलना में अधिक है। यह चिंता का विषय है। इसे रोके बिना स्वस्थ समाज की परिकल्पना पूरी नहीं की जा सकती है। मातृ एवं शिशु मृत्युदर रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। जिससे जिले की कोई भी गर्भवती तथा नवजात की मौत न होने पाए।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर उनके अधीनस्थ प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य निरीक्षक, एएनम, आशा बहू, आशा संगनियों को अब पूर्ण मनोयोग के साथ काम करना होगा। उन्हें जिले की प्रत्येक गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का समय से टीकाकरण करना होगा। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें समय से इलाज मुहैया कराकर स्वस्थ बनाना होगा। जिससे जिले की मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाई जा सके। समीक्षा में पाया गया कि एएनएम ब्लॉक स्तर पर आयोजित बैठक में नहीं जा रही है।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने एएनएम को क्लस्टर बैठक में अनिवार्य रूप से बुलाने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू से बच्चों के डिस्चार्ज होने के बाद भी आशाओं की ओर से फालोअप नहीं किया जा रहा है, जिसे गंभीरता से लेते हुए इस ओर कार्य करने का निर्देश दिया। नियमित टीकाकरण की समीक्षा में पता चला कि जिन बच्चों का टीकाकरण होना है उनमें से कुछ जागरूकता के अभाव में इससे वंचित रह जाते है। इसके लिए आशा व एएनएम को गांवों में जागरूकता बैठक कर बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने तथा उनकी फोटोग्राफ विभाग में भेजने को कहा। सीएचसी मल्हीपुर में पुरुष नसबंदी लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रमों का गांवों में एएनएम व आशाओं से प्रचार करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ अवनीश राय, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी सहित सीएमएस व डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ. प्रिया बंसल सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीसीपीएम व बीसीपीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed