फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take concrete steps to prevent infection

संक्रमण रोकने को उठाएं ठोस कदम

Wed, 09 Sep 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Take concrete steps to prevent infection
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी कम नहीं है। इसके बावजूद बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अभी और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित विभागीय अधिकारी व उनके मातहत कदापि बक्से नहीं जाएंगे। संबंधित अधिकारी इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए और एहतियात बरतें।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबू ने कही। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव को निर्देश दिया कि होम आइशोलेशन वाले मरीजों को प्रतिदिन कंट्रोल रूम से फोन कर उनका हाल जाना जाए। इसके साथ ही उनका डाटा अपडेट किया जाए। सैंपलिंग के दौरान ऐसे व्यक्ति जो पूर्व से ही किसी बीमारी से ग्रस्त है और कोरोना पॉजिटिव पाए जाते है तो उन्हें संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक प्रत्येक दशा में लेवल वन अस्पताल भंगहा भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, मास्क, सैनिटाइजर, एंटीजेन किट की उपलब्धता की भी समीक्षा कई। जिन क्षेत्रों में अधिक संक्रमित व्यक्ति निकले हैं, उनकी सूची बनाकर उन क्षेत्रों में शत प्रतिशत सैंपलिंग के लिए सीएमओ को टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने व उसकी निगरानी का निर्देश भी दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डीपीआरओ किरन, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed