{"_id":"5f1472f38ebc3e638e078466","slug":"take-action-against-top-10-and-active-criminals-srawasti-news-lko531495635","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में आवागमन दिखा अनलॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में आवागमन दिखा अनलॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। लॉकडाउन के बाद भी रविवार को जिले के कई हिस्सों में आवागमन अनलॉक दिखा। भिनगा की सड़कों पर दिन भर चहल पहल नजर आई। लोग मोटर साइकिल सहित पैदल आते जाते दिखे। इसमें आवश्यक सामान के खरीदार कम थे इधर उधर टहलने वालों की संख्या ज्यादा दिखी। इस दौरान मुख्य बाजार की दुकानें बंद रही। वहीं गली मोहल्लों व नुक्कड़ों में पुलिस की तैनाती रही। पुलिस के आला अधिकारी भी लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने के लिए भ्रमण करते रहे।
कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है। यह व्यवस्था भिनगा में आंशिक रूप से ही सफल दिख रही है। रविवार को नगर की लगभग सभी दुकानें बंद रही। कुछ स्थानों पर सब्जी व दवा की दुकानें खुली थी। वहीं मुख्य मार्ग पर दिन भर वाहन व पैदल आने जाने वालों को देखा गया। पूरे दिन में शायद ही ऐसा कोई समय रहा हो जब सड़क खाली नजर आई हो। कहीं ट्रैक्टर से सामान की ढुलाई होती रही, तो कहीं लोग मोटर साइकिल से लोग इधर उधर यात्रा करते रहे। इसके चलते कोरोना प्रोटोकाल का नियम दिन भर सड़क पर टूटता रहा।
उधर लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गलियों के हर नुक्कड़ पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। वहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती है, ताकि लोग अनावश्यक रूप से घरों से न निकले। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। मुख्य मार्ग से हटकर गलियों से दिन भर लोगों का आना जाना देखा गया। वहीं सड़क दिन भर गुलजार रही। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन भर अधिकारी भी सड़क पर घूमते रहे। एएसपी बीसी दुबे ने लक्ष्मननगर व जमुनहा क्षेत्र का दौरा किया। जहां तैनात पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिया।