{"_id":"5f14723e8ebc3e63731410f1","slug":"take-action-against-top-10-and-active-criminals-srawasti-news-lko5314948118","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाप टेन व सक्रिय अपराधियों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाप टेन व सक्रिय अपराधियों पर करें कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के नोडल पुलिस अधिकारी व पुलिस उप महानिरीक्षक रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था व कोविड 19 के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भिनगा कोतवाली व सोनवा थाने पहुंच कर निरीक्षण किया। भिनगा नगर में पैदल गश्त कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने टॉप टेन व सक्रिय अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शासन की ओर से नियुक्त नोडल पुलिस अधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक लव कुमार रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने जिले के सभी थानों के टॉप टेन अपराधियों, सक्रिय अपराधियों, गैगेस्टर एक्ट के अंतर्गत की गयी कार्रवाई, महिला संबंधी अपराधों एवं पास्को एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमों में की गयी कार्रवाई तथा मॉनीटरिंग, मुकदमों में समुचित ढंग से की जा पैरवी व अभियोजन संबंधी कार्रवाई की जानकारी ली गई।
साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधितों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत की जा रही कार्यवाहियों जैसे मास्क धारण एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराये जाने, रात्रि कर्फ्यू एवं दोपहिया वाहनों पर सवारी के प्रतिबंधों की चेकिंग इत्यादि के संबंध में भी प्रभावी कार्यवाही करने के बारे में दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे सहित सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसपीओ, थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने भिनगा नगर में पैदल गश्त कर हॉटस्पॉट व कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने भिनगा व सोनवा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, परिसर, बैरक, भोजनालय आदि का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के लिए थानों पर स्थापित कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क पर जाकर जानकारी भी लिया।
अभिलेखों को चेक करके अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। साथ ही क्षेत्र के अपराधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए अपने क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।