फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sworn to boycott imported goods from China

इकौना में अधिवक्ता व सिरसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला

Mon, 22 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sworn to boycott imported goods from China
इकौना/सिरसिया (श्रावस्ती)। भारत-चीन सीमा स्थित एलएसी के गलवां घाटी में हुई घटना के विरोध में सोमवार को इकौना के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। वहीं सिरसिया के राधा कृष्ण मंदिर के सामने रविवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ इकौना के पूर्व अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने कहा कि चीन हमेशा से दोगलापन दिखाता रहा है। एक तरफ जहां उसके द्वारा सीमा विवाद सुलझाने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ गलवां घाटी में वार्ता के बहाने भारतीय सैनिकों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। हमले में हमारे बीस जवान शहीद हो गए। हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे जवानों ने वीरगति प्राप्त होने से पूर्व चीन को उसी की भाषा में सबक सिखा दिया।
विज्ञापन

पूर्व महामंत्री श्रीधर दूबे ने कहा कि देश व प्रदेश सहित जिले के लोगों को यह संकल्प लेना होगा कि चीन से आयातित सामान का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग का पुतला फूंककर चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने चीन के उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिरसिया के राधा कृष्ण मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कुंवर चंद्र गुप्ता व जिला कार्यवाहक डॉ. रविशंकर के नेतृत्व में चीन के सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय जवानों पर हमला करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग का पुतला फूंककर चीन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर इकौना में अधिवक्ता रामकुमार शुक्ला, बंसराज शुक्ला, बुद्धिसागर कनौजिया, प्रभाकर त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, शब्बीर आलम नईमी, सुशील शुक्ला, पवन पाठक, ज्ञान वर्मा, हसमत हुसैन खान व भरत लाल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed