फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   suspend

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में तीन लेखपाल निलंबित

Mon, 05 Apr 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
suspend
श्रावस्ती। सिरसिया विकास क्षेत्र का ग्राम रामपुर देवमन प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जबकि इस गांव में अनुसूचित जनजाति का कोई भी व्यक्ति निवासरत नहीं है। यहां प्रधान पद के लालच में मोतीपुर कला निवासिनी एक महिला द्वारा फर्जी निवास व जाति प्रमाण पत्र बनाया गया था। इस मामले में एसडीएम भिनगा ने निवास और जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करते हुए मामले में तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

यहां प्रधान पद के लालच में मोतीपुर कला के मजरा गढड़ा पुरवा निवासिनी अनुसूचित जनजाति थारू जलकिया पत्नी भगवान राम ने रामपुर देवमन के मजरा तेलहार से निवास व जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। मामले में रिपोर्ट लगाने वाले बुटहर के लेखपाल जगदीश प्रसाद, रामपुर देवमन के लेखपाल अनिल कुमार व मसहा कला के लेखपाल विजय कुमार को उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया है। तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे ने बताया कि फर्जी रिपोर्ट लगाने के आरोप में तीनों लेखपालों को निलंबित किया गया है। साथ ही महिला के नाम जारी जाति व निवास प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed