{"_id":"5d349acb8ebc3e6cbd38e562","slug":"sulochana-alka-and-ashok-get-success-in-pcs-j-srawasti-news-lko4720393102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलोचना, अलका व अशोक को पीसीएस जे में मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलोचना, अलका व अशोक को पीसीएस जे में मिली सफलता
विज्ञापन
रॉबिन्य अलका।
- फोटो : SRAWASTI
बहराइच/श्रावस्ती। पीसीएसजे के परीक्षा परिणाम में बहराइच की सुलोचना तथा श्रावस्ती की अलका व अशोक को भी सफलता मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी है।
बहराइच के मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत कुड़वा गांव निवासी सुलोचना वर्मा पुत्री योगेंद्र वर्मा का नाम उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिविजन की ओर से आयोजित परीक्षा में आया है। सुलोचना को प्रदेश में 430वीं रैंक हासिल हुई है।
सुलोचना ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा सीमा हायर सेकेंड्री स्कूल से 2009 व इंटर 2011 में उत्तीर्ण किया था। एलएलबी संजीवनी महाविद्यालय से वर्ष 2016 किया। सुलोचना ने एक वर्ष दिल्ली में रहकर पीसीएस जे की तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय रामपुर एडीजे पद पर तैनात मामा विनोद कुमार, माता निर्मला देवी पिता योगेंद्र चौधरी, कुलदीप वर्मा को दिया है।
विज्ञापन
वहीं शिकारीचौड़ा निवासी रॉबिन्स अलका ने भी उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिविजन की ओर से आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की है। रॉबिन्स अलका के पिता कुलदीप वर्मा पेशे से वकील हैं। इनकी माता रीता वर्मा गृहणी होने के साथ ही दो बार ग्राम प्रधान रह चुकी है। अलका ने प्राइमरी शिक्षा लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल वीरगंज से प्राप्त की है।
इसके बाद उन्होंने कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर बहराइच में की। हाईस्कूल 2010 व इंटरमीडिएट 2012 में वह टॉपर रही। राम मनोहर लोहिया ला कॉलेज लखनऊ से एलएलबी किया। रॉबिन्स अलका के इस कामयाबी के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वहीं सिरसिया बाजार निवासी मुरारी लाल कसौंधन के पुत्र अशोक कसौंधन ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की है। अशोक की इस सफलता के बाद सिरसिया बाजार में खुशी की लहर है। सिरसिया बाजार स्थित अशोक के घर में बधाई देने वालों की भीड़ लगी है।

अशोक कसौंधन।- फोटो : SRAWASTI