{"_id":"6962a9fe74a143733107d3fc","slug":"students-will-soon-study-in-their-own-building-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117148-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जल्द अपने भवन में पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जल्द अपने भवन में पढ़ेंगे विद्यार्थी
Sun, 11 Jan 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय भवन के निर्माण के लिए खोदी गई नींव। - संवाद
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे छात्रों में विद्यालय भवन में बैठकर पढ़ने की मंशा जल्द पूरी होने की उम्मीद जगी है। हालांकि छात्र अभी रैन बसेरे में बैठकर पढ़ाई करते हैं। इस पर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। तभी से विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया ने गति पकड़ी थी।
भिनगा में नगर पालिका परिषद कार्यालय के बगल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी को लगभग दो वर्ष पूर्व जर्जर घोषित कर उसे ढहा दिया गया था। तभी से विद्यालय के छात्रों को सर्वामाई धाम पर बने रैन बसेरे में बैठाकर पढ़ाया जाता है।
गर्मी के दिनों में छात्र मंदिर के खुले परिसर में पढ़ाई करते हैं और बरसात तथा ठंड के मौसम में रैन बसेरे के एक कमरे में ही सभी बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है। इस समस्या को अमर उजाला ने अपने आठ जुलाई के अंक में प्रमुखता से शीर्षक- स्कूल का भवन नहीं, रैन बसेरे में पढ़ते हैं बच्चे... से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
इस पर तत्कालीन डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने खबर का संज्ञान लेकर विभाग को विद्यालय भवन निर्माण प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया था। इस पर विभाग की ओर से यूपीसीएलडीएफ को कार्यदायी संस्था नामित कर 23.78 लाख की लागत से विद्यालय भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। विद्यालय भवन का निर्माण 25 फरवरी तक पूरा करने के लिए कहा गया है।
दो माह में पूर हो जाएगा निर्माण
विद्यालय भवन के निर्माण कार्य के लिए 25 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। लगभग दो माह में कार्य पूर्ण होने के बाद छात्रों का शिक्षण कार्य विद्यालय के नए भवन में शुरू करा दिया जाएगा।
- अजय कुमार गुप्ता, बीएसए