फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Students saw the style of police work

छात्र-छात्राओं देखी पुलिस की कार्यशैली

Sun, 06 Oct 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students saw the style of police work
श्रावस्ती। जिले के 26 राजकीय हाईस्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए शनिवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपीसी नोडल क्षेत्राधिकारी नगर सहित सभी नोडल पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर छात्रों से वार्ता कर शिक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें सामाजिक कुरीतियों एवं आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर व एपीसी नोडल डॉ. जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली के नोडल पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने राजकीय हाईस्कूल बंठिहिवा व गोठवा के छात्र छात्राओं को कोतवाली भिनगा का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

वहीं इकौना थाने के नोडल पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक जावेद खान ने राजकीय हाईस्कूल बिशुनापुर व सीताद्वार के छात्र छात्राओं को इकौना थाने व पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना कार्यालय का भ्रमण कराया गया। गिलौला के नोडल पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक रंजीत भारती ने नीलम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गिलौला व राजकीय हाई स्कूल कटार गिलौला के छात्र छात्राओं को गिलौला थाने का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र छात्राओं को थाने के अभिलेखों एवं थाने की कार्यशैली व साइबर क्त्रसइम, थाना समाधान दिवस आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे ने इकौना में छात्र छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी गई। इसके साथ ही उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के अध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed