फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Students created a ruckus for copying

नकल कराने को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 01 May 2022 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Students created a ruckus for copying
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सत्य नारायण उच्च शिक्षा संस्थान तुलसीपुर में रविवार को राष्ट्रीय गौरव पर्यावरण विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जहां नकल कराने को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। सूचना के बाद पहुंची सोनवा पुलिस ने छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर स्थिति सत्य नारायण उच्च शिक्षा संस्थान में रविवार को स्नातक द्वितीय वर्ष की राष्ट्रीय गौरव पर्यावरण विषय की परीक्षा कक्ष संख्या 17 में कराई जा रही थी। जहां गिलौला थाना क्षेत्र के सुविखा स्थित बाबू बासुदेव सिंह महाविद्यालय से आए छात्रों ने नकल को लेकर हंगामा शुरू कर कर दिया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ने लाठी-डंडों के सहारे छात्रों को कक्ष से बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक धर्मराज मिश्र ने सभी छात्रों को समझाकर शांत कराया। जिन्हें बाद में वापस घर भेज दिया गया। मौजूद छात्रों का आरोप था कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कुछ छात्रों को कैमरा बंद कर नकल कराई जा रही थी। जिसका विरोध करने पर अध्यापकों ने सभी विरोध करने वाले छात्रों के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें विद्यालय से बाहर निकाल दिया। इस बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्बजीत वर्मा ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। इस संबंध में उपनिरीक्षक ने बताया कि विद्यालय से कोई सूचना व छात्रों की संख्या नहीं बताई गई थी। इसीलिए फोर्स नहीं लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed