{"_id":"5e52c36d8ebc3ef3c3556de4","slug":"strike-srawasti-news-lko5102105166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी लंबित मांगों को लेकर 26 से आंदोलन करेंगे एंबूलेंस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी लंबित मांगों को लेकर 26 से आंदोलन करेंगे एंबूलेंस कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। पांच माह पूर्व मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने के बाद भी एंबुलेंस कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज कर्मियों ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कर्मियों ने मांग पूरी न होने पर 26 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की है।
जिलाधिकारी यशु रुस्तगी को भेजे ज्ञापन में जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 व एएलएस पर तैनात कर्मियों ने कहा है कि वह सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने व उन्हें आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मौसम की परवाह किए बगैर दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
इसके बावजूद सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से सभी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इस समस्या को लेकर कंपनी एवं कर्मचारियों के मध्य कई बार वार्ता भी हुई, इसके बाद भी कंपनी 25 सितंबर 2019 को हुए समझौते का पालन नहीं कर रही है। इसकी जानकारी अधिकारियों को देने के बाद भी हमारी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108,102 व एएलएस के कर्मियों को एंबुलेंस कर्मचारी संघ व सेवा प्रदाता कंपनी के मध्य हुए श्रमायुक्त के समक्ष समझौते के आधार पर न तो ओवर टाइम का पैसा दिया जा रहा है, और न ही वेतन का भुगतान ही किया जा रहा है। सेवा प्रदाता की ओर से पीएफ का पैसा भी पिछले कई महीनों से जमा नहीं किया जा रहा है।
ऐसे में कर्मियों ने मांग पूरी न होने पर 26 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। मौके पर काफी संख्या में एंबुलेंस चालक, मेडिकल टेक्नीशियन आदि मौजूद रहे।