फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Statue of Saint Ravidas placed in Shiva temple, tension

शिव मंदिर में रखी संत रविदास की मूर्ति, तनाव

Sat, 12 Sep 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Statue of Saint Ravidas placed in Shiva temple, tension
जमुनहा (श्रावस्ती)। तिवारीगांव के मजरा चमारन टोला में स्थित शिव मंदिर में गुरुवार रात को कुछ लोगों ने संत रविदास की मूर्ति स्थापित कर दी। इसकी सूचना से गांव में तनाव की स्थिति हो गई। जानकारी के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 लोगों पर शांतिभंग करने की धारा में केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के तिवारीगांव के मजरा चमारन टोला में स्थित कुएं के बगल करीब बीस वर्ष पूर्व शिव प्रतिमा की स्थापना कराई गई थी। उसी दौरान तत्कालीन प्रधान नैमुल रहमान व गांव के अन्य लोगों ने सर्वसम्मति से गांव निवासी मिश्रीलाल को शिव मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया था। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से वहां मंदिर का निर्माण प्रारंभ कराया गया, जो अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मंदिर समिति में शामिल कूदाउ, तीरथ, बुद्धिराम, छेदन प्रसाद, राम कुंवारे, राम खेलावन, लालजी प्रसाद, विनोद, जैसराम, प्रलाहदी सहित कुछ अन्य लोगों ने दो वर्ष पूर्व बौद्ध धर्म अपना लिया। इनकी ओर से प्रतिमाह राम कुंवारे के दरवाजे पर बैठक की जा रही है।
इसी बीच गुरुवार मध्य रात इन लोगों ने चोरी से शिव मंदिर में संत रविदास की मूर्ति स्थापित कर दी। इसकी जानकारी मिश्रीलाल गौतम को शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुई। इससे गांव में तनाव की स्थिति हो गई। इसके बाद उसने इसकी सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस संत रविदास की मूर्ति को अपने साथ थाने ले आई। वहीं इस मामले में बौद्ध धर्मावलंबियों के पक्ष से आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मंदिर पक्ष के 17 लोगों पर मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिनके विरुद्ध शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। वहीं मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, आरक्षी रितेश चौधरी व विजय सिंह सहित चौकीदार कोयली यादव को तैनात किया गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed