{"_id":"64306b1def3b5f74b00941b5","slug":"ssb-jawans-patrolled-the-border-with-nepal-apf-srawasti-news-c-13-1-171182-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एसएसबी जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ की सीमा गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एसएसबी जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ की सीमा गश्त
Sat, 08 Apr 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को नेपाल एपीएफ के साथ सीमा पर संयुक्त गश्त की। इस दौरान जवानों ने सीमा स्तंभों की जांची। साथ ही सीमा से सटे गांवों के लोगों से मिलकर न सिर्फ उनका हाल जाना बल्कि उनसे अवैध गतिविधियां रोकने में जवानों का सहयोग करने की अपील की।
सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा के सीमा चौकी सुइया के जवानों ने नेपाल एपीएफ सीमा चौकी कटकुईया के जवानों के साथ सीमा पर गश्त की। जवानों ने नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण तो नहीं है, इसकी जांच की।
ग्रामीणों से उनका हाल जानने के साथ ही सीमा पार से होने वाली तस्करी सहित अन्य आपराधिक कृत्यों की जानकारी नेपाल एपीएफ सहित एसएसबी के जवानों को देने की अपील की गई। इस दौरान एसएसबी के उपनिरीक्षक मदन लाल, जबर सिंह, मुख्य आरक्षी हरीश कुमार मिश्रा, व नेपाल एपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक देवी राम बोगती, जगत बी. सिंह, आरक्षी दीपक डूडा, संता रावत, आदि मौजूद रहे ।