{"_id":"6ad266724defcc8d560f4b37","slug":"ssb-conducted-health-check-ups-for-159-animals-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123875-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एसएसबी ने 159 पशुओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एसएसबी ने 159 पशुओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Fri, 16 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी की 62वीं वाहिनी की ओर से बृहस्पतिवार को सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज सोनपुर में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 34 पशुपालकों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकों ने 159 पशुओं की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमांत मुख्यालय लखनऊ के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. ललित देउरी के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ। इसमें पशुओं को आवश्यक उपचार दिया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल और विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।