{"_id":"5f68da028ebc3e32dc35e026","slug":"spread-awareness-to-prevent-corona-dm-srawasti-news-lko541298588","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए फैलाएं जागरूकता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए फैलाएं जागरूकता : डीएम
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय मास्क व सामाजिक दूरी है। हाथ को साबुन से बार-बार धुलते रहें। लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यदि किसी व्यक्ति, परिवार या उसके पड़ोसी में कोरोना के कोई लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या कंट्रोल रूम पर सूचना दें। जिससेे कोरोना के संक्रमितों की संख्या न बढ़ने पाए। जिले को कोरोना से मुक्त किया जा सके।
ये बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड-19 की बैठक में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कही। उन्होंने कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग को प्रभावी ढंग से पूरा करने, मरीज की बैकग्राउंड हिस्ट्री व भ्रमण विवरण की जानकारी लेने का निर्देश दिया। उसके संपर्क में आने वालों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का निर्देश दिया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि 20 सितंबर तक जिले में आरटी पीसीआर द्वारा 28676 व एंटीजेन टेस्ट द्वारा 33764 तथा ट्नेट मशीन द्वारा 818 लोगों की जांच कराई जा चुकी हैं। जिले में मात्र 858 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियां द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, मास्क, सैनिटाइजर, एंटीजेन किट आदि की भी समीक्षा की। जिन क्षेत्रों में अधिक संक्रमित व्यक्ति निकले हैं, उनकी सूची बनाकर उन क्षेत्रों में शत प्रतिशत सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएल वर्मा, एसीएमओ डा. उदयनाथ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संत कुमार मौजूद रहे।