फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Humidity increased due to rain, crops benefited

Shravasti News: बारिश से बढ़ी उमस, फसलों को फायदा

Mon, 31 Jul 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 31 Jul 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to rain, crops benefited
अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, जनजीवन बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। तराई में रविवार रात सावन के मेघ मेहरबान रहे। इस दौरान जहां सिरसिया व इकौना क्षेत्र में रिमझिम बरसात हुई। वहीं भिनगा व आसपास के क्षेत्र में मामूली बारिश हुई। इससे जहां उमस काफी बढ़ गई। वहीं फसलों को भी फायदा पहुंचा। इस बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे लोगों का जनजीवन बेहाल है।
जिले के सिरसिया व इकौना सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार देर शाम शुरू हुई रिमझिम बरसात सुबह तक जारी रही। जबकि भिनगा व जमुनहा क्षेत्र में सावन की रिमझिम फुहार पड़ने से मौसम कुछ देर के लिए खुशगवार हो गया। इसका लाभ धान की फसल को भी मिलेगा। हांलाकि सुबह निकली धूप व उसके बाद शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी से उमस काफी बढ़ गई।
विज्ञापन

इस बीच जहां विद्युत उपकेंद्र घोलिया के सिरसिया फीडर के हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं भिनगा नगर के अब्दुल कलाम नगर, कृष्णा नगर व सिविल लाइन में नई विद्युत लाइन बिछाए जाने के कारण मछरिहवा फीडर पर बार-बार कटौती की जा रही है। इसके साथ ही उमस के बीच बढ़ी बिजली की मांग के कारण फीडर भी गर्म हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में निगम की ओर से फीडर को ठंडा करने के लिए बार-बार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। यह क्रम रात को भी जारी रहता है। ऐसे में बार-बार होने वाली अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में बिजली निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed