फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Speeding Bolero hit the bike, three injured

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Speeding Bolero hit the bike, three injured
श्रावस्ती। सिरसिया से भिनगा आ रहे मोटर साइकिल सवार को रविवार तेज रफ्तार बोलेरो ने गुलरा के पास ठोकर मोर दिया। जिसमें मोटर साइकिल पर सवार एक किशोर का पैर कट कर अलग हो या। आसपास मौजूद लोगों ने फोन कर एंबुलेंस से सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां से सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ जाते समय एक किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरसिया बाजार निवासी बृजेंद्र कुमार सोनी (38) रविवार को भिनगा आ रहे थे। इस दौरान मोटर साइकिल पर उनके साथ उनकी पुत्री वैशाली (11) व वैष्णवी (9) भी थी। जैसे ही बृजेंद्र सिरसिया थाना क्षेत्र के गुलरा चौराहे के पास पहुंचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे मोटर सवार बृजेंद्र सहित वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि वैशाली का दाहिना पैर कट कर अलग हो गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बृजेंद्र, वैशाली व वैष्णवी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय वैशाली की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed