फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Special vaccination camp will be held at ten places

दस स्थानों पर लगेगा विशेष टीकाकरण कैंप

Mon, 31 May 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Special vaccination camp will be held at ten places
श्रावस्ती। कोविड वैक्सीनेशन के लिए दस स्थानों पर मंगलवार से विशेष कैंप लगेगा। इन कैंपों में अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी टीका लगवाएंगे। इसके साथ ही 18 वर्ष पूरा कर चुके युवा भी ऑनलाइन पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त करने के लिए जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत व विकास भवन सहित कई अन्य कार्यालय व स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर अलग-अलग वर्ग के लोगों को टीका लगवाने की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ ही 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं को इस वैक्सीनेशन से जोड़ा जा रहा है। एक जून से 18 से 44 वर्ष के युवा ऑनलाइन पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन

आज से यहां होगा वक्सीनेशन
वर्क प्लेस सीवीसी के तहत कार्यालय जिला पंचायत में बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी, विकास भवन में वहां के सभी अधिकारी व कर्मचारी, तहसील परिसर भिनगा में जिला न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी, कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिनगा व प्राथमिक विद्यालय भिनगा प्रथम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में टीकाकरण स्थल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में टीकाकरण के लिए स्थल निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही अभिभावक स्पेशल बूथ पर केवल 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता पिता का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिये उन्हें पंजीकरण एवं टीकाकरण के समय अपने बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होने का प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या कोई अन्य पत्र प्रस्तुत करना होगा।
एक सेंटर पर 100 लोगों को लगेगी वैक्सीन
सभी केंद्रों पर सौ लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था होगी। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 50 व 45 वर्ष से अधिक के 50 व्यक्ति शामिल होंगे। सभी कोविड शील वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को भी टीकाकरण से जोड़ा जा रहा है। इसी के साथ ही जो कर्मचारी अभी तक छूटे हुए थे। उनका भी वैक्सीनेशन कराने के लिए दस स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में चल रहे हैं कैंप पूर्ववत रहेंगे। आम लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर अपना वैक्सीनेशन कराएं।
-टीके शिबु, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed