{"_id":"62b5f28427a2751ba86d13f9","slug":"special-campaign-will-be-run-for-the-third-dose-of-kovid-vaccine-srawasti-news-lko636662953","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीके की तीसरी डोज के लिए चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीके की तीसरी डोज के लिए चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
भिनगा में सीएमओ कार्यालय में कोविड कार्यशाला के दौरान मौजूद सीएमओ व अन्य अधिकारी
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कोविड की तीसरी डोज के लिए जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके साथ ही बच्चों के टीकाकरण को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला के दौरान उसका उद्देश्य बताते हुए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया की कोविड संकट अभी टला नहीं है। इसका बचाव केवल टीकाकरण ही है। इसलिए तीसरी डोज के साथ ही किशोरों व बच्चों में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाना जरूरी है। इसके लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे कि कोविड टीकाकरण को और भी मजबूत किया जा सके और हर वर्ग मे शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मतनहेलिया ने बताया कि बीती छह जून से जिले में कोविड टीकाकरण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान आशा कार्यकर्ता के साथ एनजीओ के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के हर घर में जाकर कोविड से बचाव का टीका न लगवाने वालों को सूचीबद्ध करने का काम कर रहे हैं। इस अभियान का समापन शुक्रवार को हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन के विशेष अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है। जिसको कोविड से बचाव का टीका लगना है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।