फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP workers were advised to unite

सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की दी नसीहत

Sat, 28 Aug 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
SP workers were advised to unite
सिरसिया के गुलरा परसोहना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सपा कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए शनिवार महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी एक दिवसीय दौरे पर सिरसिया के परसोहना गुलरा पहुंचे। यहां अपने नाम से खुले एक इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो। लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता गांव-गांव जाकर जनजागरूकता व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मिशन 2022 फतह करने का गुर सिखा रहे हैं। इसी अभियान के तहत महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी अपने एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। उनके द्वारा अपने नाम पर ही सिरसिया के परसोहना गुलरा में कार्यकर्ता रियाज खां द्वारा खोले गए इंटर कॉलेज प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में वर्तमान सरकार की नीतियों को किसान व आमजन विरोधी बताया।
विज्ञापन

अबू आसिम आजमी ने कहा कि इस सरकार में न तो कोई किसान खुश है न ही युवा आमजन। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। किसानों के लिए उनके उपज का उचित मूल्य नहीं है। आम जन के घर चूल्हे सब खाली पड़े हैं। यहां तक कि सरकार के पास अपनी कोई योजना नहीं है। जिसे आम जनता के बीच ले जाकर वह पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल का नाम दे सके। मौजूदा सरकार पुराने कामों का अपना बोर्ड लगवा कर ही आम लोगों को ठग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऐसा नहीं चलेगा। सरकार को इन सबका जवाब जनता को देना ही होगा। इसलिए आप लोग गांवों में जाएं और सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आम जन तक पहुंचाए। योजना बनाएं और मिशन 2022 में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बनाएं। यही नहीं उन्होंने इशारे-इशारे में ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को हैदराबाद के एक नेता से होशियार रहने की नसीहत भी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा, हाजी मोहम्मद रमजान, जितेंद्र विक्रम यादव, हाजी दद्दन खां, रियाज खां, अशरफ खां, कुंवर सत्येंद्र प्रताप सिंह, रामअधार सोनकर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed