{"_id":"688d0a59ba6af008b40b00f4","slug":"sp-took-the-salute-of-the-weekly-parade-shravasti-news-c-104-1-srv1002-113108-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी
Sat, 02 Aug 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की एसपी घनश्याम चौरसिया ने सलामी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सामूहिक दौड़ लगवाई।
एसपी ने अनुशासन, एकरूपता व कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास करवाया। इसके बाद रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे एसपी ने प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने आदेश कक्ष में रजिस्टरों की जांच कर कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, नागरिकों की सुरक्षा व सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस दौरान आरआई अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।