{"_id":"6a5e6d505af4402a2406b426","slug":"sp-lohia-vahini-stages-protest-burns-effigy-shravasti-news-c-98-1-slko1007-153482-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन, फूंका पुतला
विज्ञापन
बहराइच में केडीसी चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
बहराइच। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। सभी नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराने, छात्रों पर लाठीचार्ज तथा सपा सांसदों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।
सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसान पीजी कॉलेज तिराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मयंक मिश्रा ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर गौरव यादव, आशीष गौरव, मोबीन खान, रितेश यादव सावन, धनीराम यादव, रवि कुमार सिंह, शोभित बाजपेयी, सुनील यादव और अन्नू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।