{"_id":"63e3ea3916362fe4110d18ae","slug":"sp-inaugurated-operation-kavach-on-indo-nepal-border-srawasti-news-c-13-1-80852-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: भारत नेपाल सीमा पर ऑपरेशन कवच का एसपी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: भारत नेपाल सीमा पर ऑपरेशन कवच का एसपी ने किया शुभारंभ
Thu, 09 Feb 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। भारत नेपाल सीमा को सुरक्षित रखने के लिए ऑपरेशन कवच शुरू किया गया। यह एसएसबी व पुलिस का संयुक्त अभ्यास है। एसपी ने बुधवार को इसका शुभारंभ सीमा चौकी कोदिया से किया।
भारत नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ व महिलाओं की तस्करी आम है। जिले की सीमा 62 किलोमीटर है जो पूरी तरह से खुली है। यहां आने-जाने वाले लोगों की जांच का माध्यम केवल सीमा क्षेत्र में गश्त करने वाली एसएसबी ही है। इसलिए एसएसबी व पुलिस की संयुक्त अभ्यास से सीमा क्षेत्र में ऑपरेशन कवच प्रारंभ किया गया।
इसका उद्देश्य सीमा पार से तस्करी कर लाई व ले जाए जाने वाले वस्तुओं पर रोक लगाने, सीमा क्षेत्र के भारतीय गांव के लोगों को जागरूक करने के साथ पुलिस व एसएसबी के बीच मैत्री संबंध जागृत करना है। ताकि हर कोई छोटी-बड़ी सूचनाएं पुलिस व एसएसबी तक पहुंच सके।
विज्ञापन
ऑपरेशन कवच का शुभारंभ जमुनहा के बॉर्डर चौकी कोदिया से करते हुए एसपी प्राची सिंह ने कहा कि आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस व एसएसबी कुछ नहीं कर सकती। आप ही इस देश के प्रथम प्रहरी हैं। जो स्थानीय होने के कारण दोनों तरफ की सभी गतिविधियों को जानते हैं। आपके माध्यम से हमें सूचना मिलती है तो उस पर काम कर अवैध गतिविधियों को रोक पाते हैं। सूचना देने वाले ग्रामीण की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
उन्होंने सीमांत क्षत्रों के समृद्ध लोगों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की। उन्होंने ऑपरेशन कवच से ग्राम प्रधान, सेवानिवृत्त शिक्षक, चौकीदार, व्यापारी, संभ्रांत व्यक्ति को जोड़ते हुए एक पूरी समिति बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट राज कुमार सहित सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी व 62 वीं वाहिनी की चौकियों के जवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।