फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP did flag march for peace

Shravasti News: अमन चैन के लिए एसपी ने किया फ्लैग मार्च

Wed, 02 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 02 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
SP did flag march for peace
श्रावस्ती। अमन चैन कायम बनाए रखने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए भिनगा में एसपी प्राची सिंह ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने ईदगाह तिराहा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद दहाना बस स्टॉप सहित भिनगा नगर के अन्य मोहल्लों में जाकर लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच की जाए। फ्लैग मार्च में एएसपी प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



शांतिभंग में 16 गिरफ्तार



श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वाहनों की जांच करते हुए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर 22 वाहनों का ई चालान काटकर 32500 रुपये शमन शुल्क भी वसूला। दूसरी तरफ सिरसिया पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक आरोपी को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बंध निवासी अलखराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ नगर ने रैतिक परेड का किया निरीक्षण
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में बुधवार को सीओ नगर अतुल कुमार चौबे ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोली वार ड्रिल भी करवाई। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को इंसास राइफल, कार्बाइन व स्मॉल आर्म्स की हैंडलिंग की बारीकियां भी सिखाई।
सीओ ने इसके बाद भोजनालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को परखने के साथ ही आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टर को चेक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed