फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Somewhere the motor burnt and somewhere the water tank failed in the trial

Shravasti News: कहीं जली मोटर तो कहीं पानी की टंकी ट्रायल में फेल

Thu, 01 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 01 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the motor burnt and somewhere the water tank failed in the trial
बरगदही में मोटर जलने के कारण बंद है पानी सप्लाई।
जमुनहा/गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। हर घर नल से जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं कई स्थानों पर पानी की टंकी बनने के बाद भी लोगों को नल से जल नहीं मिल रहा है। कई जगहों पर मोटर जलने तो कहीं ट्रायल में फेल होने से पानी की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


जमुनहा क्षेत्र के ग्राम कलकलवा में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। गांव में घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन भी बिछाई गई। इससे लोगों में शुद्ध पेयजल मिलने की आस थी, लेकिन ग्रामीणों को अब तक नल से पानी नहीं मिल पाया है। ग्राम प्रधान अजय वर्मा के मुताबिक पानी की टंकी से कलकलवा, भयापुरवा व तिघरवा सहित अन्य गांवों को जलापूर्ति होनी है। लेकिन जब कार्यदायी संस्था ने टंकी का ट्रायल किया तो यह उसमें फेल हो गई। इससे ग्रामीणों को जलापूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि ठेकेदार ने तिघरवा में पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया है। जिससे ग्रामीण आज भी कम गहराई वाले हैंडपंप का पानी पीने को विवश हैं। इसी तरह से ग्राम देवरनिया के मजरा बरगदही में बनी पानी टंकी की मोटर करीब 20 दिन पूर्व जलने से ग्राम पिपरहवा, मुर्तिहा, कोरियन पुरवा, मंशा पुरवा, बादल पुरवा सहित 15 गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। पानी टंकी के ऑपरेटर जुनैद खान ने बताया कि इंजीनियर से कई बार मोटर ठीक करने के लिए बात की पर अब तक यह दुरुस्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पानी की टंकी चालू करने के लिए कई बार सहायक अभियंता से बात की, लेकिन अब तक यह ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में जल निगम के अधिकारियों से बात कर पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी।
- अखंड प्रताप सिंह, बीडीओ जमुनहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed