{"_id":"5e9484d18ebc3e78bb34e832","slug":"social-distancing-is-being-torn-apart-srawasti-news-lko5175497191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रहीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रहीं धज्जियां
विज्ञापन
श्रावस्ती में मेडिकल स्टोर पर लगी भीड़, नहीं रख रहे सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह सब्जी मंडी हो या फिर दवा की दुकान व बाजार, सभी स्थानों पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वहीं इस दौरान भिनगा नगर के सर्वाधिक भीड़ वाली सब्जी मंडी को यहां से स्थानांतरित करने की मांग लोगों की ओर से उठने लगी है।
कोरोना संक्रमण की पुष्टि भले ही जिले में अभी न हुई हो, लेकिन इसका खतरा अभी टला नहीं है। नेपाल की खुली सीमा हो या फिर बाहर से आए हुए वह लोग जो गांव व खेतों से होकर सीधे अपने घर पहुंच गए हैं। वहीं नेपाल सीमा से ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन लोगों का आना-जाना भी इस समस्या का कारण है। चारों तरफ से समस्या होने के बाद भी जिले में लोग अभी इस संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है। इसीलिए कभी सब्जी लेने के नाम पर तो कभी दवा लेने के नाम पर सड़कों पर उतर आते हैं।
सामान लेते समय इन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि बगल खड़ा कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो सकता है। इसके बाद भी न तो मास्क लगाते और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। सभी सामान खरीदने के लिए इतनी जल्दबाजी में रहते हैं कि सभी एक-दूसरे से सटे रहते हैं। सोमवार को इसी तरह भिनगा सब्जी मंडी, भिनगा बाजार व दवा दुकान में देखने को मिला।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में फुटकर विक्रेताओं के साथ ग्रामीण जो सब्जी लेकर आते हैं व अन्य लोग जो मंडी से सस्ती सब्जी खरीदने आते हैं। उनकी भीड़ दिखी। छोटी सी मंडी में सैकड़ों लोग घुसे रहते हैं। इसके साथ ही बाहर से सब्जी लाने वाले ट्रक, रिक्शा, ठेला व अन्य वाहनों की भीड़ अलग से। ऐसे में यदि एक भी संक्रमित व्यक्ति मंडी में पहुंच जाए तो पूरे नगर में एक चैन के माध्यम से संक्रमण फैलने में देर नहीं लगेगी। यही स्थिति मेडिकल स्टोर पर देखने को मिली। कहने को दवा व्यवसायी ने अपनी सुरक्षा के लिए बैरीकेट लगा रखा था। लेकिन जो लोग खड़े थे वह एक-दूसरे से सटे थे। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था।
सब्जी मंडी हटाने की मांग
भिनगा में मंडी परिषद संचालित नहीं है। इसके लिए एक निजी भूमि पर सब्जी मंडी संचालित है। मंडी की भूमि इतनी कम है कि वहां 50 आदमी भी एकत्र हो जाएं तो भीड़ हो जाती है। लेकिन इसी भूमि पर दुकान, बाहर से आने वाले ट्रक पार्किंग, फुटकर विक्रेताओं के वाहन, मंडी से सामान लाने वाले किसान व खरीदारी करने वाले अन्य लोगों की भीड़ रहती है। जो कोरोना संक्रमण चैन को पूरे नगर में देखते ही देखते फैला सकती है। ऐसे में रामनेरश, मालिकराम, छोटकऊ, गौरव सहित अन्य लोगों ने मांग की है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंडी को जूनियर हाईस्कूल मैदान या फिर इंटर कॉलेज मैदान में अस्थाई तौर पर स्थानांतरित कर दिया जाए। ताकि वहां भीड़ एकत्र न होने पाय। और इस संभावित संक्रमण को रोजा जा सके।