{"_id":"5e5805d08ebc3ef3d25de9fe","slug":"smuggler-arrested-with-two-deer-skin-srawasti-news-lko510962572","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिरन की खाल संग तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिरन की खाल संग तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती में शिकारियों के पास से बरामद हिरन की खाल।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के जंगलों में हिरन का शिकार कर उनकी खाल शिकारी नेपाल में बेच रहे हैं। इसका खुलासा करते हुए सिरसिया पुलिस ने गुरुवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने दो हिरन की खाल बरामद की। तस्कर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से बाद में उसे जेल भेजा गया है।
जिले के जंगलों में हिरन का शिकार हो रहा है। शिकारी हिरन की खाल को सीमा पार नेपाल ले जाकर बेच रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी अनूप सिंह ने एएसपी बीसी दूबे व सीओ भिनगा हौसला प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार को इसका खुलासा करने का निर्देश दिया था। गुरुवार भोर प्रभारी निरीक्षक सिरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि हटवा निवासी एक व्यक्ति तालबघौड़ा की तरफ कुछ सामान लेकर जा रहा है।
सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच हटवा पुल के निकट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से दो हिरन की खाल बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान थाना क्षेत्र के हटवा निवासी जगराम के रूप में हुई। उसने बताया कि हिरन की खाल वह नेपाल में बेचने जा रहा था। गिरफ्तार जगराम के विरुद्ध सिरसिया पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। इस बारे में एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार जगराम पर मारपीट सहित एक अन्य मामला पहले से पंजीकृत है।