फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Smartphone will provide convenience in conducting departmental works

स्मार्टफोन से विभागीय कार्यों के संचालन में मिलेगी सहूलियत

Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Smartphone will provide convenience in conducting departmental works
श्रावस्ती। स्मार्टफोन पाने के बाद आशा कार्यकर्ताओं को अब अपना कार्य निष्पादित करने में सहूलियत मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को प्रदेश की 80 हजार आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किया जा रहा है। इसे पाने के बाद आशा कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही वह माताओं, बहनों व बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करा सकेंगी।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरण के दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बनाई गई है। वर्तमान समय में 35 मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट तथा कंसंट्रेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ में वृद्धि की गई है। कोविड-19 के दौरान सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रदेश में विशेष रूप से गोरखपुर व बस्ती मंडल एवं पूर्वांचल में जेई व एईएस पर पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि स्मार्टफोन का उपयोग सभी आशा बहू स्वयं करें, किसी अन्य को न दें। विभागीय दायित्व के निर्वहन में सूचनाओं के आदान-प्रदान में विभिन्न कार्यों की फोटो ग्रुप में शेयर करने में यह स्मार्टफोन सहायक होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि 03 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर एवं किशोरी को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। सभी आशा अपने-अपने क्षेत्र में इस आयु वर्ग के लोगों की सूची तैयार कर लें ताकि समय से उनका टीकाकरण पूरा कराया जा सके। इस दौरान आशा कार्यकर्ता तेजादेवी, समीरा, रेनूदेवी, प्रभावती, अंजनी, बेलमती, शुशीला, जनकलली एवं गायत्री देवी आदि को स्मार्टफोन वितरित किया गया। शेष आशा बहुओं को जल्द ही स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, चीफ फार्मेसिस्ट केके श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी अभय प्रताप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed