फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six teachers and two education friends stopped the salary

छह अध्यापकों व दो शिक्षामित्रों का वेतन रोका

Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Six teachers and two education friends stopped the salary
प्राथमिक विद्यालय सेमरा टिटिहिरिया का निरीक्षण करते डीएम, सीडीओ व एडीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई विद्यालयों में खामियां दिखीं। इस पर डीएम ने नौ शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। वहीं एक शिक्षिका से फोन पर बात कर उसे फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ओपी आर्य, सीडीओ अवनीश राय व एडीएम योगानंद पांडेय ने शुक्रवार को सिरसिया क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सेमरा टिटिहिरिया पहुंचे डीएम ने उपस्थित पंजिका देखी तो पता चला कि यहां सहायक शिक्षक सविता, हिमांशु उपाध्याय व शिक्षामित्र जूही सिंह तथा जयप्रकाश सिंह की तैनात है। निरीक्षण में शिक्षामित्र जूही सिंह नदारद मिलीं। इस पर डीएम ने जवाब तलब कर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने का कारण मौजूद शिक्षक नहीं बता सके। इस पर डीएम ने विद्यालय बंद होने के बाद घर घर जाकर अभिभावकों से मिलने तथा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। यहां कक्षा 03 की छात्रा अंजना श्यामपट में लिखा हुआ हिन्दी शब्द तिरंगा व सत्यमेव जयते नहीं पढ़ सकी। इस पर फटकार लगाते हुए यहां तैनात सभी शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में ही संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार सिंह तथा सहायक अध्यापक अभिषेक सिंह की तैनात की जानकारी मिली। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर बनाकर नदारद मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने जवाब तलब करने के साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। छात्र उपस्थिति कम होने पर सहायक अध्यापक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
इन दोनों विद्यालयों में सभी बच्चों की ओर से ड्रेस, जूता-मोजा न पहनने तथा बैग न लाने का कारण पूछने पर शिक्षक कोई जवाब नहीं दे सके। वहीं विद्यालय में मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार न बनने पर नाराजगी जताई तथा बच्चों को नियमानुसार एमडीएम देने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जुलाई से न खुलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवा समाप्ति का आदेश डीपीओ को दिया। वहीं सीडीपीओ से जवाब तलब कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय ऊधौपुरवा पहुंचे डीएम को सहायक अध्यापिका हेमलता यादव एक ही कक्ष में सभी कक्षा के बच्चों को पढ़ाती मिलीं। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका दिव्या रस्तोगी की ओर से कई बार आकस्मिक अवकाश लेने की जानकारी हुई, लेकिन आकस्मिक अवकाश वाली तिथि पर सफेदा लगाकर फिर उनकी ओर से हस्ताक्षर बनाया गया था।

शिक्षिका निरीक्षण के दौरान भी विद्यालय में नहीं मिलीं। इस पर डीएम ने शिक्षिका दिव्या रस्तोगी से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि वह स्कूल आ रही हैं। इस दौरान डीएम ने कहा कि विद्यालय आने का समय जब 8 बजे है तो 1:30 बजे आकर क्या करेंगे। शिक्षिका की अनुपस्थिति में प्रधानाध्यापक विकास कुमार की मिली भगत मानते हुए दोनों का वेतन रोकने व अध्यापिका को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed