फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six people amin infection in Shravasti

श्रावस्ती में छह लोगों में मिला संक्रमण

Fri, 11 Sep 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Six people amin infection in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही 19 लोग स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में जमुनहा के वीरगंज बाजार में एक, सिरसिया के टिटिहिरिया में एक, सिरसिया बाजार में तीन व गिलौला के मनिकौरा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इन सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं संक्रमित क्षेत्र के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। साथ ही लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही 19 लोग स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। सावधानी बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करें, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। घर से बाहर निकलते समय सभी लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed