फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six out of 32 cases were resolved

Shravasti News: 32 में से छह मामले निस्तारित

Sun, 24 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 24 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six out of 32 cases were resolved
श्रावस्ती। सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 32 मामले आए, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।

इसी तरह गिलौला थाने में पांच, मल्हीपुर में एक, सोनवा में दो, नवीन माॅडर्न थाना श्रावस्ती में तीन मामले आए। इकौना में आए 13 में से तीन, सिरसिया में तीन में से एक व हरदत्त नगर गिरंट में आए दो मे से एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन






नहर की पटरी हटवाने की मांग
ग्राम लक्ष्मनपुर कोठी निवासी दयाल ने थाना समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कहा कि उनके खेत में नहर की पटरी पाट दी गई है। धीरे-धीरे पूरा खेत पटरी की चपेट में आता जा रहा है। पीड़ित ने अपने खेत से नहर की पटरी हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रुपये दिलाए जाने की मांग
बहराइच जिले के ग्राम भगनी बोझी निवासी रामनिवास ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम सागर गांव निवासी अपने बहनोई पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed