फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six infected including inspector and three soldiers

दरोगा व तीन सिपाही सहित छह हुए संक्रमित

Fri, 18 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Six infected including inspector and three soldiers
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में इकौना थाने में तैनात एक दरोगा व तीन सिपाही समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही सात लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार कोरोना वारियर्स भी संक्रमित मिले। इनमें इकौना थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक व तीन आरक्षी की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं सिरसिया के सेठापुरवा में एक व भिनगा के मोहल्ला बारी निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं मरीजों के आसपास के 200 मीटर परिधि के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही सात लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें भिनगा के शादान अपार्टमेंट का एक, इकौना के खरगौरा गनेश का एक, सीएचसी इकौना निवासी दो, सिरसिया बाजार निवासी एक, इकौना के जयचंदपुर कटघरा निवासी एक व इकौना के सेमरी निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिले में अब तक 30859 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 27671 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 841 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में अब तक कुल 188 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से 40 जोन अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed