फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six hours in darkness 11 million,s people

छह घंटे अंधेरे में रहे 11 लाख लोग

Fri, 19 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Six hours in darkness 11 million,s people
श्रावस्ती। भिनगा के भिनगी गांव में स्थापित 132 केवीए उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन में गुरुवार शाम अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इससे भिनगा व इकौना नगर सहित पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसे रात ग्यारह बजे के बाद दुरुस्त कराया जा सका। ऐसे में करीब 11 लाख लोग छह घंटे अंधेरे में रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

भिनगा नगर से सटे भिनगी गांव में स्थापित 132 केवीए उपकेंद्र से ही 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा, इकौना, कटरा, सीताद्धार, गिलौला, भंगहा, बंजारनपुरवा व सिरसिया के घोलिया को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। गुरुवार शाम को अचानक 132 केवीए उपकेंद्र भिनगा की इनकमिंग लाइन में अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इससे समूचे जिले की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन

ऐसे में भिनगा व इकौना नगर की जलापूर्ति सहित समूचे जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते सभी फीडर के बाजारों व गांवों में अंधेरा फैल गया। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों पर पावर कॉर्पोरेशन कर्मी ब्रेक डाउन होने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिले के करीब एक लाख विद्युत उपभोक्ता व करीब 11 लाख की लोग छह घंटे तक अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। हालांकि सोनवा क्षेत्र के गांवों को बहराइच के परसौरा उपकेंद्र से आपूर्ति मिलने के कारण उस क्षेत्र पर कोई असर नहीं पड़ा। जबकि भिनगा में टाऊन, कलेक्ट्रेट, अस्पताल, नवोदय विद्यालय, लक्ष्मनपुर फीडर सहित जिले के करीब 370 गांव में लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे।

इस बारे में अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन रमाशंकर मौर्य बताते हैं कि तकनीकि खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। जिसे दुरुस्त कर देर रात तक आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed