फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sitadwar fair will be monitored by CCTV

सीसीटीवी से होगी सीताद्वार मेले की निगरानी

Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sitadwar fair will be monitored by CCTV
श्रावस्ती के इकौना स्थित सीताद्वार मंदिर स्थित पुस्तकाल सभागार में अधिकारियों के साथ बठक करती ड - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पौराणिक सीताद्वार मेले की तीसरी आंख से निगरानी कराई जाएगी। एक तरफ जहां मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में रहेगा। वहीं ड्रोन से भी मेलार्थियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बुधवार रात सीताद्वार पहुंचे डीएम व एसपी ने वहां चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इकौना के ग्राम टंड़वा महंथ स्थित सीताद्वार मंदिर पर शुक्रवार से तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालु सीताद्वार की पवित्र झील में स्नान कर माता जानकी मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कहीं कोई चूक न हो इसके लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के साथ सीताद्वार मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने मंदिर के पास स्थित पुस्तकालय में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि मंदिर परिक्षेत्र में सड़ी गली मिठाइयों या खुले खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी दशा में न होने पाए। इसके लिए जिला अभिहित अधिकारी छापा मारकर जांच अभियान चलाएं। डीपीआरओ व ईओ इकौना को सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाने, मोबाइल टायलेट, पेयजल, मेले एवं झील के घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ को मेला परिसर में मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही रोस्टर के अनुसार मेला समाप्ति तक चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने व मौसम के अनुरूप होने वाली बीमारियों से संबंधित दवाओं का स्टाक रखने को कहा। यहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोई भी अश्लील डांस पूर्णतय: प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए एसडीएम, सीओ व एसओ इकौना को निर्देश दिया गया। एसपी ने मेले में सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही ड्रोन से निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही खुफिया पुलिस तथा सादी वर्दी में पुरुष व महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाने को कहा। इस मौके पर एडीएम कमलेश चन्द्र, एएसपी केशव चन्द्र गोस्वामी, एसडीएम आरपी चौधरी, सीओ एमपी शर्मा, ईओ इकौना प्रेमनाथ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed