फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sir... my sister-in-law has left home; please help find her.

Shravasti News: साहब...भाभी घर से चली गईं, उन्हें ढूंढ दीजिए

Sat, 22 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 22 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sir... my sister-in-law has left home; please help find her.
सिरसिया थाने में समाधान दिवस के दौरान ​शिकायत सुनती डीएम व एसपी व फरियादी रामू यादव।
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। साहब मेरी भाभी शुक्रवार की सुबह पासबुक लेकर डांडेकुईयां स्थित पोस्ट ऑफिस गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। शाम तक उनके वापस न लौटने पर हम सभी ने गांव में व रिश्तेदारों के यहां उनकी खोजबीन शुरू की। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका जिसके चलते पूरा परिवार परेशान है। साहब हमारी भाभी को ढूंढ दीजिए। उक्त शिकायत हरदत्तनगर गिरंट थाने में आयोजित समाधान दिवस में सलारपुर निवासी राम यादव ने की।
विज्ञापन


सिरसिया थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी मौजूद रहे। दोनों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीम को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम ने कहा, थाना आने वाले फरियादियों से बेहतर व्यवहार करें और उनकी समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। राजस्व टीम को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा, भूमि विवाद की शिकायतें अधिक आ रही हैं। ऐसे में सभी अभियान चलाकर इन समस्याओं का निस्तारण करें व आख्या प्रस्तुत करें। एसपी राहुल भाटी ने कहा, जन शिकायतों में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्व टीम के साथ सामंजस्य कर मौके पर जाएं और समस्याओं को हल करें। कोतवाली भिनगा में एएसपी चंद्रकेश सिंह व तहसीलदार जागृति खेर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाल राज प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

40 में 39 शिकायतें रहीं राजस्व से संबंधित
समाधान दिवस में राजस्व वादों की भरमार रही। सबसे ज्यादा 14 शिकायतें सिरसिया थाने में आईं और सभी राजस्व से संबंधित रहीं। जिनके निस्तारण के लिए टीमों को भेजा गया। कोतवाली भिनगा में 12 शिकायतें राजस्व से संबंधित, नवीन मॉडर्न थाने में एक पुलिस व तीन राजस्व से संबंधित, गिलौला व इकौना में तीन-तीन राजस्व की शिकायतें, हरदत्त नगर गिरंट व सोनवा थाने में राजस्व से संबंधित एक-एक शिकायत और मल्हीपुर थाने में राजस्व से संबंधित दो शिकायत आई।

सिरसिया थाने में समाधान दिवस के दौरान शिकायत सुनती डीएम व एसपी व फरियादी रामू यादव।

सिरसिया थाने में समाधान दिवस के दौरान शिकायत सुनती डीएम व एसपी व फरियादी रामू यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed