फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sir! Hearing is not taking place in police station and tehsil

Shravasti News: साहेब! थाने व तहसील में नहीं हो रही सुनवाई

Thu, 21 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 21 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sir! Hearing is not taking place in police station and tehsil
श्रावस्ती। जनता दर्शन के तहत कलेक्ट्रेट में डीएम और पुलिस कार्यालय में एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें कीं। पीड़ितों का आरोप था कि स्थानीय थाने व तहसील का चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन


अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे इकौना थाना क्षेत्र निवासी ने डीएम कृतिका शर्मा को बताया कि विपक्षी बहू-बेटियों से अभद्रता करते हैं। तहसील व पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। रुंधे गले से डीएम से गुहार लगाई कि साहेब! थाना व तहसील में सुनवाई नहीं हो रहीं और न्याय कीजिए। यहां 11 शिकायतें आईं। जिसमें ज्यादातर मामले भूमि से संबंधित थे।
विज्ञापन

वहीं पुलिस कार्यालय में एसपी प्राची सिंह से जनता दर्शन में दस लोगों ने व्यथा सुनाई। इसमें चार भूमि विवाद, दो पारिवारिक विवाद व चार अन्य विवाद के मामले थे। एसपी ने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को गूगल मीट के माध्यम से जोड़कर तमाम मामलों में कार्रवाई कर तीन दिन के भीतर निस्तारण आख्या देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed