{"_id":"611a95588ebc3e42fa08b411","slug":"signature-campaign-under-drug-free-india-campaign-srawasti-news-lko5915027170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्त भारत अभियान के तहत चला हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्त भारत अभियान के तहत चला हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान के दौरान हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग करते सीडीओ
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में 75वें स्वतंत्रता दिवस व आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से लोगों को नशामुक्ती की शपथ दिलाई।
इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि नशामुक्त जिला बने हर व्यक्ति नशे को त्यागे, अच्छी आदतों को ग्रहण करें। इसी संदेश के साथ नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थान विश्वविद्यालय परिसरों और स्कूलों पर ध्यान केंद्रित करना, प्रभावित समुदायों तक पहुंचना और आश्रित आबादी की पहचान करना, अस्पतालों और पुनर्वास केंद्रों में परामर्श और उपचार सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करना, सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण करना है। वहीं सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के लिए जिलास्तरीय समिति कार्य कर रही है।
किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करना, दवाओं की उपलब्धता/बिक्री की जानकारी प्राप्त करना और ऐसी सूचनाओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करना, संस्थानों, अस्पतालों का भ्रमण जो सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जिलास्तर पर और उसके नीचे स्तर पर सेवा प्रदाताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, सामुदायिक भागीदारी और जन सहयोग बढ़ाने के लिए प्रयास करना है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/प्रशिक्षु आईएएस परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडे, उपजिलाधिकारी आशुतोष, समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, गुलशन जहां सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर नशामुक्ति की शपथ ली।