फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti

महिला आयोग की सदस्य ने चिकित्सालय व वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
shrawasti
श्रावस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने बुधवार जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय व वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। अस्पताल में सफाई सहित अन्य मुद्दों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में जच्चा बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। इस पर नाराजगी जताई। प्रसव कक्ष में लगे खिड़की पर पर्दा न होने व डिलीवरी कक्ष में भी मानक के अनुरूप सफाई न पाये जाने पर अधीक्षक को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इसके बाद उनके द्वारा भिनगा स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में महिलाओं व बालिकाओं की समस्याएं सुनी। सुनवाई के दौरान भिनगा के नई बाजार निवासिनी श्यामकला उर्फ मुन्नीदेवी ने बताया कि उसके नाम से कर निर्धारण सूची में संशोधन (आंशिक) करने के लिए वर्ष 2019 में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक इसका निस्तारण नगर पालिका द्वारा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी भिनगा को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वीरगंज पटना निवासिनी गीता शर्मा ने बताया कि आशा चयन होने के बाद भी ट्रेनिंग नहीं कराई गई है। चयन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कराकर आयोग को अवगत कराने के लिए पत्र प्रेषित करने को कहा। इस मौक पर उपजिलाधिकारी रोहित यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, महिला थाना प्रभारी संजू पांडे, महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा, संरक्षण अधिकारी मिथलेश सिंह व प्रोबेशन लिपिक जितेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed